• Wed. Nov 11th, 2026
728x90-Top-2

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार,सिडकुल थाने में प्रेस वार्ता कर किया मामले का खुलासा,,

BySANJAY PUNDIR

Mar 31, 2022
728x90-Top-2
Picsart 22 03 31 16 08 57 417

– हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम नितिन भाटी है, जो यूपी बुलंदशहर रहने वाला है और हाल ही में हरिद्वार के सुमन नगर में रहा है। सीओ सदर हेमेंद्र नेगी ने सिडकुल थाने में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

इस दौरान बताया कि दो दिन पहले कनखल निवासी अमित पंवार से फोन पर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रकम ने देने पर रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने जान से मारने की धमकी भी दी। दिल्ली के नामी बदमाश नीरज बवाना के नाम से रंगदारी मांगी गई। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस को इस केस में बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सीओ सदर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी ने चोरी के मोबाइल से फ़ोन कर रंगदारी मांगी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *