• Fri. Jun 27th, 2025

राजाजी टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की वजह से किया कार्य बहिष्कार, जिसके चलते पार्क के कामकाज पड़े ठप।

ByAfreen Bano

Oct 9, 2022
Screenshot 20221009 093631 WhatsApp

राजाजी टाइगर रिजर्व के करीब दो सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पार्क के कामकाज ठप पड़े हैं। कर्मचारी अपने वेतन की मांग और कांट्रेक्टर की गड़बड़ी के चलते 3 दिनों से कार्य बहिष्कार पर है।

Screenshot 20221009 093649 WhatsApp

आज राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में धरने पर बैठे दर्जनों कर्मचारियों ने पार्क प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही ठेका प्रथा को बंद कर दूसरे माध्यमों से कर्मचारियों के समायोजन की मांग की।

Screenshot 20221009 093847 WhatsApp

आपको बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे उन्हें गुजर बसर करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि,

Screenshot 20221009 093701 WhatsApp

आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *