• Thu. Sep 19th, 2024

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 साल की एक किशोरी दरिंदगी का शिकार हुई है

ByAmit Agarwal

Nov 26, 2022
stop sexual harassment violence against women rape sexual abuse concept concept stopping violence against women 166837455

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 साल की एक किशोरी दरिंदगी का शिकार हुई है। पुलिस के मुताबिक, बंथरा थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर स्थित मैरिज हॉल से गुरुवार रात दो युवकों ने एक मासूम बच्ची को अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसके बाद मासूम को छोड़कर भाग गए। बच्ची के साथ रेप की जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

 

1000 F 208311318 oox5rgEjDx12g8rbjN5F3f3R3uxGYJuC

झाड़ियों में किशोरी के साथ की घिनौनी हरकत
बता दें कि उन्नाव जिले के एक गांव निवासी युवक की रायबरेली की एक युवती से विवाह तय था। गुरुवार को दोनों की शादी थी। आयोजन बंथरा थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर कानपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में था। कार्यक्रम चल ही रहा था, तभी दो युवकों की नजर मासूम पर पड़ी। दोनों दरिंदों ने पहले उसे झूला झुलाया और फिर बहला-फुसलाकर उसे बाइक से समारोह स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर रामचौरा रोड किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदों ने चीखने-पुकारने पर उसकी बेल्ट से पिटाई भी की।

पुलिस ने देर रात 1 आरोपी को दबोचा
किशोरी के परिजनों ने डायल-112 पर इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने रात करीब 2:30 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से मासूम को बरामद कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने थोड़ी दूर पर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर दबिश दे रही है।

 

read this:-https://newsindiatime.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *