• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ होने से हड़कंप मच गया

ByKOMAL.PUNDIR

May 29, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 05 29 17 47 26 749{"remix_data":[],"source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ होने से हड़कंप मच गया

 

हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ होने से हड़कंप मच गया पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी एक गौ तस्कर पशु चोरी कर ले जा रहा है सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया और अलावलपुर रोड पर गौ तस्कर को रोकने का प्रयास किया गया मगर गौ तस्कर पशु को छोड़कर पॉपुलर के खेत की तरफ भागने लगा ।

पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो गौ तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया गौ तस्कर को हिरासत में लेकर उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भेजा गया पूछताछ में गौ तस्कर का नाम अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागोवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश है जो वर्तमान में लंढौरा में किराये के मकान पर रहता है गौ तस्कर का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *